IPL Auction 2023: सैम कुरेन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 18.50 करोड़ में बिके

पंजाब किंग्स ने सैम कुरेन को 18.50 करोड़ में खरीदा

नई दिल्ली : IPL Auction 2023- इंग्लैंड के सैम कुरेन ने इतिहास रच दिया है.

सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है.

इसके साथ ही सैम कुरेन आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं.

कुरेन ने मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को

मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा.

वहीं बेन स्टोक्स के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये अदा किए.

harry brook 22Scope News

IPL Auction 2023: इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक का भी जलवा

नीलामी के शुरुआती सेट में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक का भी जलवा देखने को मिला.

ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

इसके साथ ही मयंक अग्रवाल की भी लॉटरी लग गई.

मयंक को सनराइजर्स ने ही 8.25 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा है.

सबसे अधिक दाम में बिकने वाले खिलाड़ी बने कुरेन

सैम कुरेन को खरीदने के लिए उनकी दो पुरानी टीमों पंजाब किंग्स और

चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लंबी जंग चली जिसमें पंजाब ने बाजी मारी.

इसके साथ ही कुरेन इस लीग में सबसे अधिक दाम में बिकने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये की भारी कीमत में अपने साथ जोड़ा है.

ban stokes 22Scope News

IPL Auction 2023: धोनी की कप्तानी में खेलेंगे स्टोक्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदकर

अपनी टीम में शामिल किया है. बेन स्टोक्स के लिए आईपीएल में

यह अब तक की सबसे बड़ी धनराशि है.

इससे पहले साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था.

एक समय वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी थे.

nicholas pooran 22Scope News

निकोलस पूरन को लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के पांचवें सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. पूरन को लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने 16 करोड़ रूपये की बड़ी कीमत में अपने साथ जोड़ा है. पूरन पिछले सीजन 10.75 करोड़ रुपये की कीमत में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे, लेकिन उन्हें हैदराबाद ने एक ही सीजन के बाद रिलीज कर दिया था. पूरन पिछले कुछ समय से लगातार संघर्ष कर रहे हैं तो उन्हें इतनी बड़ी कीमत मिलने की उम्मीद बेहद कम लोगों ने ही की थी.

पूरन को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत में लड़ाई की, लेकिन बोली सात करोड़ पार करते ही लखनऊ ने एंट्री ली और फिर लगातार इसमें बने रहे. दिल्ली और लखनऊ के बीच अंत तक टक्कर जारी रही और अंत में लखनऊ ने 16 करोड़ रुपये की बोली में पूरन को अपने साथ जोड़ा. पूरन लीग इतिहास में पांचवें सबसे अधिक महंगे और कुल मिलाकर सबसे महंगे कैरेबियाई खिलाड़ी बन गए हैं.

IPL Auction 2023: अब तक ऐसा रहा है पूरन का करियर

पूरन को 2017 में ही मुंबई इंडियंस ने साइन किया था, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका 2019 में पंजाब किंग्स ने दिया था. पंजाब के लिए पूरन ने तीन सीजन तक लगातार खेला. पहले सीजन में सात मैचों में 168 और दूसरे सीजन में 14 मैचों में 353 रन बनाने के बाद पूरन ने तीसरे सीजन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. पूरन ने 2021 में 12 मैचों में आठ से भी कम की औसत के साथ केवल 85 रन बनाए थे. इसके बाद पंजाब ने उन्हें रिलीज किया और हैदराबाद के लिए 2022 में उन्होंने 14 मैचों में 306 रन बनाए थे.

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...