दो ट्रक अंग्रेजी शराब ज़ब्त, महाराष्ट्र से लायी जा रही थी शराब

जहानाबाद : नगर थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग के संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली की पंचायत चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र से अंग्रेजी शराब लायी जा रही है. इस सूचना के आधार पर नगर थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा एनएच 83 पर नगर थाने के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

ट्रक की तलाशी के दौरान ऊपर भूसा औऱ नीचे बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों ट्रक चालक को हिरासत में ले लेकर पूछताछ की जा रही है.  जब्त शराब करीब 10 हजार लीटर है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ पचास लाख रूपए बताई जा रही है. पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है.

बिहार में पंचायत चुनाव चल रहा है इसको देखते हुए शराब कारोबारियों द्वारा शराब मंगायी जा रही है ताकि पंचायत चुनाव में शराब खपायी जा सके. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जांच के बाद बड़े शराब कारोबारी का खुलासा हो सकता है।

रिपोर्ट : गौरव

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...