बहू, नाती और नातिन बने हत्यारे, 65 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या

कटिहार : कोढा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत में एक बहू ने अपनी सास को पीट-पीटकर हत्या कर दी. दरअसल बहू प्रीतम देवी और सास विमला देवी के बीच आए दिन पारिवारिक कलह के कारण विवाद होता रहता था. लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि प्रीतम देवी अपने बेटे राकेश और बेटी गुड़िया के साथ मिलकर अपनी सास बिमला देवी की हत्या कर दी.

घटना की सूचना कोढ़ा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतका के पति के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित बहू प्रीतम देवी उसके पुत्र राकेश कुमार और नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि आरोपित में एक नाबालिग है. नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा. मृतका के पति के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

रिपोर्ट : श्याम

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...