पूर्णिया: बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां लोभ देकर हिंदू परिवारों के धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शिकायत पर पलिस ने एक पादरी को गिरफ्तार किया है। घटना पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र की है जहां हिंदू परिवारों को लोभ देकर इसाई धर्म में धर्मांतरण कराया जा रहा है। मामले को जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उजागर किया तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पादरी अनिल राय को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार पादरी के पास से इसाई धर्म की कई किताबें समेत अन्य कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की है। धर्मान्तरण के शिकार लोगों ने बताया कि अनिल राय हमलोगों के सामने भगवान के बारे में गलत शलत बातें करता था और उसने हमें लोभ दे कर हिंदू से इसाई धर्म में परिवर्तित कराया। वहीं विश्व हिंदू परिषद के पूर्णिया के समरसता प्रमुख रंजन कुणाल ने कहा कि ग्रामीणों ने जब लिखित सूचना दी तो वे बायसी के माला गांव पहुंचे जहां तीन वर्षों से हिंदू परिवारों को इसाई धर्म में परिवर्तित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – तेजस्वी पत्रकारों के सूत्र को समझते हैं मू…, प्रेसवार्ता के बाद सोशल मीडिया पर भी किया पोस्ट…
अब तक तकरीबन 50 लोगों को प्रलोभन दे कर धर्मांतरण कराया जा चुका है। जब हमलोग वहां पहुंचे तो सभी हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध कटाक्ष कर रहे थे। लोगों को समझाया जा रहा था कि यीशु मासीह ही सब कुछ है। मामला उजागर होने पर बायसी थाना पुलिस पहुंचकर एक पदरी अनिल राय को गिरफ्तार किया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के निलाभ रंजन ने कहा कि इस इलाके में धर्मांतरण का खेल काफी दिनों से चल रहा है। प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- राजधानी में अपराधी बेख़ौफ़, लगातार दे रहे पुलिस को चुनौती, एक बार फिर दिनदहाड़े…
पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट


