Commercial Advertisment

राजधानी में अपराधी बेख़ौफ़, लगातार दे रहे पुलिस को चुनौती, एक बार फिर दिनदहाड़े…

पटना: राजधानी पटना में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर अपराधी ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए राजधानी पटना में थाना के समीप दिनदहाड़े बीच सड़क सिविल कोर्ट के एक वकील की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना सुल्तानगंज थाना के समीप की है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक वकील जितेन्द्र कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह वकील जितेन्द्र आज भी चाय पीने के लिए घर से निकले थे। चाय पी कर जब वे वापस लौट रहे थे तभी अपराधियों ने सड़क पर ही ताबड़तोड़ गोली बरसाई जिसमें वे घायल हो गये। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें पीएमसीएच पहुँचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें – CM ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का किया निरीक्षण…

पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है। मामले में पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही पुलिस को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    तेजस्वी ने महागठबंधन के नेताओं संग की प्रेसवार्ता, चुनाव आयोग पर लगाये कई आरोप…

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...