Ranchi: आदिवासी किशोरी के साथ जंगल में दरिंदगी, दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज

Ranchi: राजधानी रांची से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 30 मई को लालगुटवा ओवरब्रिज इलाके में एक आदिवासी किशोरी को दो अज्ञात अपराधियों ने अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की। युवती को जंगल में ले जाकर उसकी अस्मत लूटी गई, जिसके बाद उसे रातु थाना क्षेत्र में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रातू पुलिस पहुंची और पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया गया।

दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब किशोरी अपनी सहेली के साथ दिल्ली जाने के लिए गुमला से 30 मई को  बस से लालगुटवा ओवरब्रिज पहुंची। वहां से आॅटो लेकर हटिया स्टेशन पहुंची। पीड़िता को दिल्ली जाने का मन नहीं किया और अपनी दूसरी सहेली को दिल्ली भेज कर हटिया स्टेशन में रुक गई। इसके बाद उसने घर लौटने की सोची और वह गुमला जाने के लिए दोपहर 2 बजे भाड़े में ऑटो कर फिर लालगुटवा ब्रिज के पास पहुंची।

ऑटो में चालक समेत दो युवक थे। अकेली नाबालिग को देखकर दोनों की नियत खराब हुई और दोनों उसे नगड़ी और इटकी के जंगल में ले गए और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह करीब 4 बजे उसे रातु थाना क्षेत्र के मुरगु गांव के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म और अपहरण से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति की निगरानी की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज 

पुलिस के अनुसार किशोरी को जिस ऑटो में ले जाया गया, उसकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टॉवर लोकेशन और आसपास के चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों ने जिस स्थान पर किशोरी को छोड़ा, वहां से कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी जुटाए गए हैं।

इलाके में दहशत और गुस्सा

इस घिनौनी वारदात से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। सामाजिक संगठनों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है।

Ranchi: पुलिस ने आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

पुलिस ने दावा किया है कि वे इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देख रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। क्षेत्र में गश्त और तलाशी अभियान भी तेज कर दिए गए हैं।

रिपोर्टः अलिशा रानी

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...