Commercial Advertisment

किशोरी का अपहरण कर चाकू की नोक पर किया सामूहिक दुष्‍कर्म

सारण : मढौरा प्रखंड के एक गांव में दशहरा मेले में नाच का प्रोग्राम देखकर लौट रही किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया. घटना शुक्रवार की देर रात की है. बता दें कि 15 वर्षीय किशोरी को दो युवकों ने चाकू के दम पर पहले अगवा कर लिया.

बाद में सूनसान खेत की तरफ ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद पहचान छुपाने के लिए आरोपी युवकों ने किशोरी का हत्या करने की भी कोशिश की. घटना के समय किशोरी के साथ उसकी छोटी बहन भी थी, लेकिन बदमाशों ने दोनों को डराकर चुप करा दिया.

शनिवार की सुबह पीड़ित किशोरी ने अपनी चाची की जानकारी दी तो मामला स्थानीय थाना तक पहुंचा. पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित युवक अरमान को गिरफ्तार किया है. पीड़िता के मेडिकल जांच में सामूहिक रेप की पुष्टी हुई है.

एक आरोपी के गिरफ्तारी के बाद परोसी पंचायत के एक पूर्व मुखिया गुड्डु खान और निवर्तमान सरपंच सोहराब आलम थाना पहुंच गए. पीड़िता औऱ उसके परिजन पर जबरन केस नही दर्ज कराने और मामला सलटा लेने का दबाब बनाने लगे.

दर्ज प्राथमिकी में किशोरी ने कहा है कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपनी छोटी बहन के साथ विक्टोरिया बाजार पर दशहरा के दौरान आयोजित होने वाले नाच को देखने गयी थी. दो घंटे नाच देखने के बाद वापस लौट रही थी कि घर जाने के रास्ते में करीब साढ़े ग्यारह बजे दो लड़का बैदापुर निवासी मुन्ना राय और उजरी सेंदुआरी निवासी अरमान सहाब ने उसे दबोच लिया. रोड से दक्षिण अंधेरे में स्थित झाड़ी में ले गये और बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

रिपोर्ट : रंजीत

डेढ़ वर्षीय बच्चे का अपहरण, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मक्के की खेत में सामूहिक दुष्कर्म, रिम्स रेफर

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...