Crime की योजना बना रहा एक अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हथियार भी बरामद

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्टल, दो देशी कट्टा, 6 जिन्दा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है। पुलिस ने गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मनोज कुमार उर्फ़ गड़सी नाम के अपराधी को अपराध की योजना बनाते वक्त गिरफ्तार किया।

मामले एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बीते जुलाई में थावे थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया के भाई अजय सिंह के ऊपर अपराधियों ने फायरिंग की थी। इस घटना में मनोज लाइनर की भूमिका में था। घटना के बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर छानबीन शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक अपराधी थावे थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहा है।

पुलिस ने छापेमारी कर एक देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि एक हत्या मामले में सुपारी के पैसे के लेन देन के मामले में अजय सिंह के ऊपर फायरिंग की गई थी। फ़िलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Nalanda में है एक मंदिर जहां नवरात्रि के दौरान महिलाओं का प्रवेश होता है वर्जित

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Crime Crime Crime

Crime

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...