Advertisment

दबंग चौकीदार ने अपने ही चाची को लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

जहानाबाद : जहानाबाद में आपसी विवाद में दबंग चौकीदार ने अपने ही चाची को लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। मामला ओकरी थाना क्षेत्र के मैनामठ गांव की है। जहां गांव का रक्षक ही भक्षक बन गया और 65 वर्षीय महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक महिला गनौरी पासवान की पत्नी जयमनी देवी बतायी जाती है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ओकरी थाना का चौकीदार रामजीवन पासवान मेरी बहु को छुपछुपाकर पैसा दिया करता था। शुक्रवार की शाम जब इस बात की जानकारी सास को लगा तो वह इसका विरोध किया। जिससे नाराज चौकीदार ने आबेस में आकर महिला को लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया और मौके से फरार हो गया।

जब घटना की जानकारी परिजनों को मिला तो आनन-फानन में उसे निजी क्लिनिक ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आ ही रहे थे कि महिला ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे ने बताया कि चौकीदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गलत नियत से उसके बहु को पैसा देता था। जिसका मेरी मां ने विरोध किया तो चौकीदार ने लाठी डंडे से पीटपीट कर हत्या कर दिया।

इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस संबंध में डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पिटाई से एक महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गयी है। आरोप चौकीदार पर लगाया जा रहा कि उसके बहु के साथ अवैध संबंध था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही दोषी चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : फूड प्वॉइजनिंग के कारण आधा दर्जन से अधिक छात्रा हुई बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस...

गयाजी : नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे छोड़ दिए जाने के आरोप में पुलिस...

महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6...

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: गुरुवार को राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत का उत्थान' विषय पर एक भव्य...