Advertisment

डर के साये में जी रहा एक परिवार,प्रशासन से लगा रहा सुरक्षा की गुहार

निरसा : निरसा प्रखंड अंतर्गत हरियाजाम कॉलोनी में रहने वाले इसीएल प्रबंधन के गाड़ी चालक पिंटू सिंह के घर में पिछले लगभग 15 दिनों से पत्थर एवं धमकी भरे खत फेंकी जा रही है जिससे की उनका परिवार देहसत के साये में जी रहा हैं.पिंटू सिंह का कहना है कि पत्थरबाजी एवं धमकी भरे पत्र हर दिन फेंके जा रहे. इसकी सूचना 2 दिन पूर्व ही प्रशासन को दिया गया.

उन्होंने तुरंत एक पेट्रोलिंग गाड़ी को भेज कर स्थिति का मुआयना करवाया उसके पश्चात पेट्रोलिंग गाड़ी के जाते ही फिर वही पत्थर फेंकना, धमकी भरे खत लिखना चालू हो गया .कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डी एन यादव स्वास्थ विभाग के जिला अध्यक्ष डॉक्टर संतोष राय घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे थे.

पत्थर को देख रहे थे कि तभी दो तीन पत्थर लगातार फेंके गए जिससे ये लोग बाल बाल बच गए अपने आंखों के सामने ऐसी औछी हरकत होती देख उन्होंने आनन-फानन में प्रशासन को सूचना दी .प्रशासन बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ये आश्वाशन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध जांचोपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी.

आखिर क्यों अड़ा है जिला प्रशासन मेदिनीनगर की पहचान मिटाने को!

Chatra Restaurant Raid: चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी,...

Chatra Restaurant Raid: शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की।...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: 16 हजार की कमाई में घर चलाना...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: सरकारी शिक्षक की नौकरी को आमतौर पर सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन भागलपुर के सन्हौला प्रखंड से सामने...

Bihar Student Credit Card Yojana : लोन कम होने की अफवाहों...

Bihar Student Credit Card Yojana : जानिए पूरी सच्चाई अगर आप बिहार के छात्र हैं और आगे की पढ़ाई के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड...