बूटी मोड़ से कांटाटोली तक फोर लेन संग फ्लाईओवर भी बनेगा, रोज 1 घंटा बचेगा

रांची: रांची में एक और फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कांटाटोली चौक से बूटी मोड़ तक वर्तमान में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है।

अब इस   रूट पर फ्लाईओवर भी बनेगा। करीब पांच किमी. लंबे फ्लाईओवर के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी। इसके लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पथ निर्माण विभाग के फील्ड सर्वे प्रमंडल एडवांस प्लानिंग द्वारा सात मार्च को इसका टेंडर खोला जाएगा। इसमें चयनित एजेंसी को अगले तीन माह में सर्वे कर फ्लाईओवर का डीपीआर बनाना होगा। डीपीआर को तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद कैबिनेट से मंजूरी लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बूटी मोड़ से कांटाटोली तक फ्लाईओवर बनने से यह कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर से सीधे जुड़ जाएगा। मतलब सबसे व्यस्त सड़क पर करीब 11 किमी.

लंबे कॉरिडोर की सौगात लोगों को मिलेगी। ऐसे में बूटी मोड़ से कोकर, कांटाटोली, बहुबाजार से क्लब रोड, मेन रोड होते हुए मेकॉन आने- जाने वालों का रोजाना करीब एक घंटा बचेगा।

वर्तमान में इस रूट से सफर करने वालों को डेढ़ घंटा से अधिक समय लगता है, क्योंकि काफी जाम लगा रहता है। फ्लाईओवर बनने के बाद मात्र 15 मिनट में सफर पूरा होगा। दूसरी ओर, बूटी मोड़ से कोकर-कांटाटोली रूट के जितने भी बाइलेन या कॉलोनी के लोग हैं, वे भी जाम में फंसे बिना अपने गंतव्य तक आना-जाना कर सकेंगे।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...