नल में मुंह धो रही युवती को कार ने मारा धक्का, चली गई जान और फिर……

Dumka- संथाल परगना के दुमका में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग युवती की मौत हो गई वहीं एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप की बताई जा रही है जहां कार ने दो युवतियों को धक्का मार दिया जिसमें एक युवती की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-घरवाले करवाना चाहते थे जबरन विवाह, BF संग फरार हुई युवती……..

इलाज के क्रम में युवती ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार सोनवाडंगाल मोहल्ले में दो बहनें नल में मुंह धो रही थी इसी दौरान अज्ञात कार ने दोनों युवती को धक्का मार दिया। जिसके बाद दोनों बहनें इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें-सद्दाम हुसैन खोलेगा जमीन घोटाले का राज ! 

अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई वहीं दूसरी बहन गंभीर रुप से घायल है। युवती की मौत के बाद गुस्साये स्थानीय लोगों ने कार चालक की जमकर धुनाई कर दी। जिसमें कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कार चालक जिले के गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय में बड़ा बाबू है।

 

Railway Update: रांची से नई ट्रेनों की मांग को मिली रफ्तार,...

रांची से हैदराबाद, अहमदाबाद, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए नई ट्रेन सेवाओं के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास पहुंचे। कई ट्रेनों को दैनिक करने...

Amrit Bharat 3.0 Train: रांची से अजमेर के बीच जल्द दौड़...

रांची और अजमेर के बीच जल्द अमृत भारत 3.0 ट्रेन चल सकती है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन से झारखंड और राजस्थान के...

Jharkhand T20 Final: जेएससीए स्टेडियम में मची भगदड़, अव्यवस्था के बीच...

रांची के जेएससीए स्टेडियम में झारखंड टी-20 लीग फाइनल के दौरान भगदड़ मच गई। बैरिकेडिंग टूटी, पुलिस ने लाठीचार्ज किया और एक महिला गंभीर...