24 घंटे के अखंड कीर्तन की शुरुआत से पहले एक भव्य कलश शोभा यात्रा

नालंदा : नालंदा जिला के रहुई नगर पंचायत के वार्ड नंबर-8 महादेव स्थान में 24 घंटे के अखंड कीर्तन की शुरुआत से पहले एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 311 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। इस यात्रा में शामिल महिलाएं और कन्याएं अपने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ीं।

आपको बता दें कि यात्रा की शुरुआत रहुई थाना के सामने स्थित शिव मंदिर के पास के तालाब से जल भरकर की गई। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर सभी भक्तजन झूम उठे और पूरे वातावरण में भक्ति की लहर दौड़ गई। इस शोभा यात्रा में गांव के हजारों भक्त जनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिससे पूरा रहुई प्रखंड भक्तिमय हो गया। यात्रा ने बेलदरिया, सुल्तानपुर, रहुई बाजार सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया और अंत में महादेव स्थान मंदिर पहुंचकर कलश स्थापित किए गए। पूरे गांव में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के भजनों की गूंज सुनाई दी, जिसने भक्तों को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

यह भी पढ़े : नालंदा में पत्नी के साथ बाइक से जा रहे पत्रकार को मारी गोली

यह भी देखें :

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...