Advertisment
बोकारोः जिले में ईद उल मिलादुन्नबी को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच भव्य जुलूस निकाली गई. इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की. सभी जगहों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति के साथ जुलूस की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई. जुलूस सिवनडीह आजाद नगर से निकल कर नया मोड़ स्थित बिरसा चौक तक पहुंचा.
Advertisment
इस खुशियों के त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने गाजेबाजे के साथ जुलूस निकाली. कई झाकियां भी आकर्षण का केंद्र बना. इस अवसर पर समुदाय से जुड़े लोगों ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद का जन्म आज ही के दिन हुआ था. वे धरती पर आकर शांति समृद्धि तथा आपसी भाईचारे का उन्होंने पैगाम दिया था. उन्ही के खुशी में आज यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है.
रिपोर्टः चुमन कुमार
Advertisement




