Advertisment

चंदवा थाना क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने युवक को कुचला, गांव में दहशत

लातेहार: चंदवा थाना क्षेत्र के डुमारो पंचायत का मोचीटोला गांव में देर रात हाथियों के एक झुंड ने एक युवक को कुचल कर मार डाला। इस हमले से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। कई ग्रामीण जान बचाकर भागे।

हाथियों का झुंड कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर घर में रखा अनाज को चट कर गया। कई किसानों के मकई की फसल को नुकसान पहुंचाया।

मामले की सूचना मिलने के बाद चंदवा थानेदार मदन कुमार शर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल जायेजा कर मृतक के परिजन को तत्काल चालिस हजार रुपये दिया।

बता दें कि एक माह में यह लातेहार जिला की पांचवी घटना है। एक सप्ताह पूर्व हाथियों के एक झुंड ने चंदवा थाना के ढोठी गांव में एक दंपति पर हमला किया था। उस हादसे में पति की मौत हो गयी थी, जबकि पत्नी जिन्दगी और मौत के बीच झूल रही है। वन विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि विभाग झुंड को जंगल तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। जिसको लेकर पश्चिम बंगाल से स्पेशल टीम का मदद लिया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित है।

रिपोर्टः- मनोज मेहता

Independence Day 2026 Ranchi: 15 अगस्त से पहले रांची में फाइनल...

Independence Day 2026 Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के आधिकारिक समारोह के लिए फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई।...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030: सीएम सम्राट चौधरी ने दी 8...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030 से बिहार बनेगा अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य राज्य, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश पटना : बिहार को देश का अग्रणी अंतर्देशीय...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उठाईं सीमांचल की मांगें नई दिल्ली । अररिया और पूरे सीमांचल क्षेत्र...