Sunday, June 22, 2025

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ आज रांची में बड़ी जनसभा, देशभर के कई बड़े नेता होंगे शामिल

- Advertisement -

रांची: वक्फ संशोधन कानून के विरोध में आज रविवार को राजधानी रांची के बरियातू पहाड़ी मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित की जा रही है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के तत्वावधान में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में देश भर से प्रमुख मुस्लिम नेता, धर्मगुरु और सांसद शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आरंभ शाम चार बजे से होगा। इसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना फजलुरेहीम मुजद्दीदी, प्रवक्ता डॉ. कासिम रसूल इलियास, राज्यसभा सांसद मनोज झा, इमरान प्रतापगढ़ी, रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल नदवी, संबार सांसद जियाउर्रहमान बर्क, अजमेर शरीफ दरगाह के सज्जादानशीन सैयद सरवर चिश्ती, और सहारनपुर के अन्य धार्मिक नेता भाग लेंगे।

सभा में झारखंड सरकार के मंत्रीगण जैसे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद, महुआ माजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, और अन्य गणमान्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

सभा के संयोजक डॉ. मजीद आलम ने जानकारी दी कि वक्फ संशोधन कानून अल्पसंख्यकों की सम्पत्ति के अधिकारों पर चोट है और इसी के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की यह एक कड़ी है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी 22 जून की शाम 5 बजे रांची पहुंचेंगे और जनसभा में भाग लेंगे।

इस जनसभा को लेकर राजधानी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बरियातू पहाड़ी मैदान में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।


Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
534,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest News

मैया सम्मान योजना अपडेट: रांची की 80 हजार महिलाओं को मिले...

रांची: हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। अप्रैल महीने...