मां जानकी के मंदिर के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, डिजाइन तैयार, नीतीश ने किया ट्वीट

सीतामढ़ी : जगत जननी मां जानकी माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम मंदिर के लिए मास्टर प्लान तैयार हो गया है। सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है। इसे लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया है। साथ ही मास्टर प्लान से सीतामढ़ी वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Goal 4 22Scope News

CM नीतीश ने कहा- मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है, मंदिर की सरचानाओं के तैयार हुआ डिजाइन

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है। जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हमलोग पुनौरा धाम सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।

Maa Janaki 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘अयोध्या में भव्य राममंदिर बनने के बाद सीतामढ़ी में मां जानकी भी भव्य मंदिर में होंगी स्थापित’

कुंदन कुमार की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...