झारखंड में APP बनने के लिए क्षेत्रीय या जनजातीय भाषा की परीक्षा अनिवार्य, JPSC करेगा चयन

रांची: झारखंड में Assistant Public Prosecutor  APP के लिए अब अभ्यर्थियों को राज्य की क्षेत्रीय या जनजातीय भाषाओं में से किसी एक की जानकारी होना अनिवार्य कर दिया गया है। यह बदलाव झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा संचालित आगामी भर्ती प्रक्रिया में लागू होगा। आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा में इन भाषाओं में से किसी एक विषय पर 100 अंकों की अनिवार्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।

हालांकि यह भाषा परीक्षा मेरिट सूची में शामिल नहीं की जाएगी, लेकिन इसमें पास होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को संथाली, मुंडारी, खड़िया, हो, कुड़ुख, नागपुरी, कुरमाली, खरिया-ठार और पंचपरगनिया में से किसी एक भाषा का चयन करना होगा।

परीक्षा में पास होने के लिए वर्गवार न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग व EWS के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34%, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला वर्ग के लिए 32% और आदिम जनजाति के लिए न्यूनतम 30% अंक लाना जरूरी होगा।

मुख्य परीक्षा में कुल आठ विषयों की परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, निबंध, सामान्य अध्ययन, साक्ष्य एवं आपराधिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, भारतीय संवैधानिक विधि और आपराधिक माइनर एक्ट शामिल हैं। हर विषय 100 अंक का होगा और लिखने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।

गौरतलब है कि हिंदी और अंग्रेजी विषयों में भी न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य होगा, वरना अभ्यर्थी को विफल माना जाएगा, भले ही मेरिट में इन विषयों के अंक न जोड़े जाएं।

इस नियुक्ति प्रक्रिया के तीन चरण होंगे – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। सभी चरणों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Rohit Sharma MI Captain 2027: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस...

Rohit Sharma MI Captain 2027, मुंबई: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक...

Sonpur Mela Luxury Cottage: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं...

Sonpur Mela Luxury Cottage, पटना: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार पर्यटकों को शाही अंदाज में ठहरने का मौका मिलेगा। मेले में...