बेगूसराय में एक बड़ा हादसा, मेला देखकर लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

बेगूसराय में एक बड़ा हादसा, मेला देखकर लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

बेगूसराय : जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला एक पुरुष और दो लड़कियां शामिल है।

Goal 7 22Scope News

घटना बरौनी कटिहार रेल खंड के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के उमेश नगर स्टेशन के एक ढाला के समीप की है

घटना बरौनी कटिहार रेल खंड के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के उमेश नगर स्टेशन के एक ढाला के समीप की है। हादसा के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के सभी लोग काली पूजा का मेला देखकर लौट रहे थे। मरने वालों में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहूआ गांव के रहने वाले किशुन महतो के लगभग 40 वर्षीय पुत्र धर्मदेव महतो, मदन महतो की पत्नी, मदन महतो की 13 वर्षीय पुत्री रौशनी कुमारी, रौशनी कुमारी की मां और धर्मदेव महतो की चार वर्षीय भगनी बताया जा रहा है।

ssz 22Scope News

रघुनाथपुर गांव से काली पूजा का मेला देखकर वापस अपने घर रहूआ गांव जा रहे थे

बताया जा रहा है की ये सभी रघुनाथपुर गांव से काली पूजा का मेला देखकर वापस अपने घर रहूआ गांव जा रहे थे। तभी रेलवे क्रांसिग के दौरान अचानक दोनों पटरी पर ट्रेन आ गई, जिससे कारण सभी ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के सामने आने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और परिवार के लोगो की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। इस घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।

ये भी पढ़े : विधानसभा चुनाव प्रचार: JDU Candidate Chandeshwar Chandra Vanshi को ग्रामीणों का विरोध, सांसद कार्यकाल के विकास पर उठे सवाल

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...

Rupi Soren Last Rites: मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर...

Rupi Soren Last Rites, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मां को अंतिम...