राजधानी Patna में दो जगह पर लगी भीषण आग, मची है अफरातफरी

पटना: राजधानी पटना के पटना सिटी में एक समय ही दो गलियों में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना पर कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन संकीर्ण गलियां होने की वजह से वह अंदर नहीं जा सकी। दमकल की छोटी गाड़ियों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घटना के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। घटना पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के मोरी गली और चूहा शाह लेन की है। चूहा शाह लेन गली में आग कबाड़ी की दुकान में लगी है जबकि मोरी गली में भी भीषण आग लगी है।

आग की घटना के बाद पुरे इलाके में अफरातफरी मची हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची लेकिन गाड़ियां अंदर गली में नहीं पहुंच सकी। बाइक दमकल और दमकल की छोटी गाड़ियों से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। मामले में खाजेकला थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फ़िलहाल दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। आग बुझाए जाने के बाद कारणों का पता लगाया जायेगा।

यह भी पढ़ें-    Patna में लूट और रंगदारी मामले में तीन आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

https://youtube.com/22scope

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...