Gopalganj में बिछेगा सड़कों का जाल, सीएम ने थावे मंदिर के विकास की भी की घोषणा

Gopalganj : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत Gopalganj से शुरू की है। अपनी यात्रा के दौरान सीएम ने गोपालगंज में करोड़ों रूपये के योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी सास्याओं को भी सुना। लोगों से बातचीत के बाद सीएम ने Gopalganj के लिए कई घोषणाएं भी की। सीएम ने कहा कि हमने कार्यकाल में विकास के कई काम किये हैं और आगे भी हमारा प्रयास है कि जो कुछ काम छुट गया है उसे जल्दी ही पूरा कर लें। इस दौरान सीएम ने कई योजनाओं की घोषणा की।

 CM in Gopalganj :

सीएम ने कहा कि गन्ना किसानों की मूल्य वृद्धि की मांग को देखते हुए हमने पहले ही 20 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है इसके साथ ही सीएम ने घोषणा की कि उचकागांव प्रखंड के सलेमपट्टी गांव में आवागमन की समस्या से अवगत करवाया। लोगों की समस्या को देखते हुए मीरगंज बाजार के बायपास का निर्माण कराया जायेगा जिससे विजयीपुर, भोरे, कटेया, फुलवरिया एवं पंचदेवरी प्रखंड के लगभग 10 लाख लोगों को जिला मुख्यालय आने जाने में सहूलियत होगी और मीरगंज बाजार में जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।

तुरकाहा गांव में लोगों ने जाम की गंभीर समस्या के बारे में जानकारी दी। लोगों की समस्या को देखते हुए एनएच 27 से भोजपुरवा से तुरकाहा एनएच 531 तक गोपालगंज बायपास का निर्माण कराया जायेगा। इस बायपास के बन जाने से गोपालगंज का रिंग रोड पूरा हो जायेगा साथ ही लोगों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी। सारण तटबंध के बिंदु 120 किमी 152 किमी तक सुदृढिकरण पक्कीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा तो मिलेगी ही बाढ़ संबंधित कार्यों में भी सुविधा मिलेगी।

CM in Gopalganj :

सीएम ने कहा कि अभी हाल ही में कटेया औद्योगिक क्षेत्र में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास किया है लेकिन वहां वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है। इस समस्या के निराकरण के लिए औद्योगिक क्षेत्र के लिए चिह्नित स्थल से विजयीपुर देवरिया सड़क को जोड़ने के लिए बायपास सड़क का निर्माण किया जायेगा।

उचकागांव प्रखंड अंतर्गत नवादा परसौनी से डुमरिया गांव के बीच दाहा नदी पर पुल का निर्माण करवाया जायेगा जिससे बाढ़ के साथ ही आम दिनों में लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। सीएम ने थावे मंदिर के विकास और सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। मंदिर के विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और अधिक श्रद्धालु यहां आयेंगे। इसके साथ ही सारण के बांकरपुर से गोपालगंज के डुमरिया घाट तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  प्रगति यात्रा के दौरान CM ने गोपालगंज को दी करोड़ों की सौगात

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img