Chainpur: 15 दिनों में ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Chainpur: प्रखंड के केडेग गांव से सीरा सीता धाम तक 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण हाल ही में आरईओ विभाग द्वारा किया गया था, लेकिन निर्माण के मात्र 15 दिन बाद ही सड़क उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने इस घटिया काम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है।

Chainpur: ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया और अब जब निर्माण हुआ, तो यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। कुमुद टोप्पो, प्रताप तिर्की, संतोष कुजुर, रोनिल कुजुर, और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार है, जब उनके गांव में सड़क का निर्माण हुआ है, लेकिन गुणवत्ता इतनी खराब है कि सड़क पैदल चलने से भी खराब हो रही है।

ग्रामीणों ने जिप सदस्य मेरी लकड़ा को बुलाकर घटिया सड़क निर्माण के बारे में अवगत कराया। उनकी नाराजगी को देखकर जिप सदस्य ने कहा कि वर्षों से सड़क की मांग को लेकर परेशान ग्रामीणों को अब खुशी नहीं है क्योंकि सड़क निर्माण कार्य बेहद घटिया तरीके से कराया गया है। उन्हें विभाग से मांग की है कि सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया जाए, अन्यथा वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

Chainpur: आंदोलन की चेतावनी

वहीं मेरी लकड़ा ने कहा कि इस मामले में विभागीय इंजीनियरों की लापरवाही के कारण आम ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते पैसे का बंदरबांट किया गया है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे बड़े आंदोलन की योजना बनाएंगे।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...