Commercial Advertisment

GOPALGANJ में मतदान प्रतिशत में वृद्धि को लेकर दिव्यांगों ने निकाली जागरूकता रैली

गोपालगंज: राज्य भर में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक हो इसको लेकर सभी जिला प्रशासन अपने स्तर से मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गोपालगंज में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दिव्यांगों ने एक रैली निकाली। दिव्यांगों ने रैली के माध्यम से आम लोगों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की और सभी लोगों के मत का महत्व बताया।

मतदाता जागरूकता रैली को समाहरणालय परिसर में हरी झंडी दिखा कर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रभात ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक जाकर मतदान की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 25 मई को जिले में लोकसभा चुनाव का मतदान है। प्रशासन कोशिश कर रही है कि अधिक से अधिक लोग अपने मतदान का प्रयोग करें।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है और वहां कड़ी धुप से बचने के लिए छांव, पीने के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। साथ ही लोगों को मतदान में आसानी हो इसके लिए पहले ही मतदाता पर्ची उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके साथ ही किसी भी प्रकार असुविधा या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया जा रहा है। मतदान से संबंधित जानकारी के लिए लोग 1950 डायल कर अपनी परेशानी या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

तेजस्वी ने CM NITISH को बताया अपने साथ तो सम्राट चौधरी ने किया पलटवार

 

GOPALGANJ GOPALGANJ

GOPALGANJ GOPALGANJ

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...