Love Affair की वजह से पिता और भाई ने की थी युवती की हत्या, पुलिस ने दबोचा

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने गंडक नदी से अज्ञात युवती के शव बरामदगी मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी मृतिका के पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हरिश्चंद्र यादव और विक्की यादव दोनो पश्चिमी चम्पारण के बगहा के रहने वाले है। हत्या की वजह युवती का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग में ऑनर किलिंग है।

इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दो दिन पूर्व यादोपुर के मंगलपुर महासेतु के पास एक अज्ञात युवती का शव गंडक नदी से बरामद किया गया था। युवती का कही और हत्या कर शव यहां गंडक नदी में डंप किया गया था। सूचना पर यादोपुर पुलिस ने अज्ञात युवती के शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया। फिर यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि अज्ञात युवती की हत्या उसके ही पिता और भाई ने मिलकर की थी।

युवती पश्चिमी चंपारण के बगहा की रहने वाली थी उसका किसी अन्य लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था। जिसके वजह से युवती के परिजन नाराज थे और इसी को लेकर घर वाले उससे नाराज थे। युवती के पिता हरिश्चंद्र यादव प्रेम प्रसंग की वजह से उसे बगहा से बेतिया में मामा के घर भेज दिया गया था। लेकिन यहां भी वह अपने प्रेमी से लगातार संपर्क में थी।

इसी बात से नाराज पिता हरिश्चंद्र यादव ने उसे मामा के घर से अकेले बाहर बुलाया और अपने बेटे विक्की यादव के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर युवती को गोपालगंज गंडक नदी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पिता हरिश्चंद्र यादव और भाई विक्की यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। बहराहाल दोनो आरोपियों को पुलिस जेल भेज रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   युवा RJD ने फूंका CM का पुतला, कहा ‘BPSC की परीक्षा…’

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Love Affair Love Affair Love Affair Love Affair

Love Affair

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...