Commercial Advertisment

Garhwa : काल बनकर गिरी बिजली, चपेट में आने से आने से युवक की दर्दनाक मौत…

Garhwa : जिले के हुसैनाबाद अंचल के दंगवार ओपी क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह गांव में आसमान काल बनकर आई और एक युवक की जान ले ली। बिना मौसम के बूंदा बूंदी वर्षा व आकाश में चमचमाती बिजली की चपेट में आने से अजित कुमार पासवान नामक युवक की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Jamtara Crime : साइबर अपराधियों के एक गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार… 

Garhwa : छत पर सेंटरिंग का काम करने के दौरान हुआ हादसा

ग्रामीण सूत्रों की माने तो मृतक एक मजदूर था। गांव में ही एक व्यक्ति के यहां घर निर्माण कार्य में लगा हुआ था। छत पर सेंटरिंग कर रहा था। उसी दौरान आकाशीय बिजली काल बनकर आई, जिसके चपेट में मजदूर आ गया और झटका लगने के बाद मूर्छित होकर 10 से 11 फीट नीचे जा गिरा।

Garhwa : छत में काम करने के दौरान वज्रपात के चपेट में आने से मौत
Garhwa : छत में काम करने के दौरान वज्रपात के चपेट में आने से मौत

ये भी पढ़ें- Ranchi Band : कल घर से निकले तो जरा संभलकर, रांची बंद का ऐलान, बड़ी संख्या में… 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

जिसके बाद उसे आनन-फानन में परिजनों ने हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना पाकर मृतक के घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : करोड़ों का माल उड़ाने वाला अपराधी मध्यप्रदेश से धराया, भारी मात्रा में सोना… 

बता दें कि हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष दर्जनो वज्रपात की घटना होती हैं। दो दर्जन से ज्यादा लोगों की इससे पूर्व जान जा चुकी हैं। अगर आपदा व जन सूचना विभाग इस पर सचेत नहीं हुआ तो अभी बरसात आना बाकी हैं, कई घटना घटने की प्रवल संभावना जताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : FCI की घोर लापरवाही, गरीबों का निवाला सड़ने की कगार पर… 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...