Dhanbad Crime : करोड़ों का माल उड़ाने वाला अपराधी मध्यप्रदेश से धराया, भारी मात्रा में सोना…

Dhanbad Crime : धनबाद पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 19 दिसंबर 2024 को कोलकाता से मुजफ्फरपुर जाने वाली बस में सवार एक परिवार की करीब एक करोड़ के जेवरात की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में जेवरात भी बरामद किया है।

Dhanbad Crime : भारी मात्रा में सोना और कैश बरामद
Dhanbad Crime : भारी मात्रा में सोना और कैश बरामद

ये भी पढ़ें- Breaking : हरमू रोड पर बीच सड़क पर ही बैठ गई सैंकड़ों महिलाएं और करने लगी… 

गोबिंदपुर थाना में डीएसपी शंकर कामती के प्रेस वार्ता कर बताया कि मोतीउर रहमान अपने परिवार के साथ कोलकाता से अपनी पुत्री की शादी के लिए आभूषणों से भरा बैग साथ ले जा रहा था। इसी बीच गोविंदपुर थाना अंतर्गत न्यू मां तारा रेस्टोरेंट के पास बस रुकी जिसमें सभी यात्री नाश्ते के लिए उतरे।

Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देती पुलिस
Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देती पुलिस

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Danuwa Accident : दनुआ घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन वाहनों में भीषण टक्कर, एक की मौत दो के कटे पैर और… 

Dhanbad Crime : मध्य प्रदेश से अंतर प्रांतीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

मोतीउर रहमान भी खाना खाने के लिए अपनी बेटे के साथ होटल पर खाना खाने उतरे। इसी बीच आभूषणों से भरा बैग किसी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में मोतीउर रहमान ने गोविंदपुर थाना में शिकायत दर्ज कराया था। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SIT टीम का गठन किया गया।

ryu 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad : दो बाइक की आमने-सामने भयंकर टक्कर, निजी कंपनी के गार्ड की मौत के बाद… 

टीम ने मध्य प्रदेश के धार जिला के मानवर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति अकबर खान को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर चोरी किया गया एक करोड़ का जेवरात सहित नगद को जब्त कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि यह अंतर प्रांतीय गिरोह है जो बस सवार को अपना निशाना बनाते हैं। इसमें बस कर्मी की भी संलिप्तता होती है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...