Advertisment

बिहटा में व्यक्ति की मिली सिर कटी शव, 2 मोबाइल फोन भी बरामद

बिहटा : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर बधार स्थित एक चाहरदीवारी के पास से एक अज्ञात युवक का सिर कटी शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर सूचना मिलते ही जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवक युवक के शव को बरामद किया है। जिसके पॉकेट से दो मोबाइल और एक नशीला पदार्थ बरामद भी किया गया है।

Goal 7 22Scope News

मृतक युवक की अबतक पहचान नहीं हो सकी है

हालांकि मृतक युवक की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात युवक का सिर कटा हुआ शव मिलने के बाद लोगों में कई तरह की चर्चाएं बनी हुई है। स्थानीय लोगों कहना कि किसी बदमाशों के द्वारा किसी विवाद को लेकर अज्ञात युवक का सिर गर्दन से काटकर अलग कर दिया गया। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के नियत से बाजार में फेंक कर फरार हो गए। हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि युवक का शव काफी दिनों का देखने से प्रतीत होता है जो की सड़ी गली अवस्था में है।

अज्ञात युवक का सिर कटी हुई शव गांव के कुछ लोगों ने देखा

बताया जाता है कि बिहटा कि आनंदपुर बाजार स्थित निर्मित एक चाहरदीवारी के पास एक अज्ञात युवक का सिर कटी हुई शव गांव के कुछ लोगों ने देखा। इसकी जानकारी होते आनंदपुर सहित आसपास के गांव के लोगों के पर पहुंच गए। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोगों के भीड़ मौके पर जुटी रहे। इस मामले की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक युवक के शव व शरीर से गर्दन देखा। मृतक युवक के शव के जांच के दौरान उसके पॉकेट से दो मोबाइल फोन के साथ ही एक नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया।

मृतक काले रंग के पैंट व शर्ट पहने हुए है

मृतक काले रंग के पेंट व शर्ट पहने हुए है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। इस संबंध में बिहटा थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मृतक युवक के शरीर से गर्दन अलग व सड़ी गली अवस्था बरामद हुई है। जिसे देखने से लगता है कि काफी दिनों का शव है। मृतक के पॉकेट से दो मोबाइल और एक नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के थानों को भी सूचित किया गया है। इधर. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मृतक की वक्त की किसी विवाद को लेकर उसकी हत्या कर शव को बाजार में फेंक दिया गया है। फिलहाल जांच का विषय है।

यह भी पढ़े : STF और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़, वांटेड अपराधी राजा को पैर में लगी गोली

विशाल कुमार की रिपोर्ट

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी, मतदान केंद्रों...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रसासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। कल यानी...

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...