बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर Bhojpur में निकाली जाएगी शोभायात्रा, विभिन्न दलों एवं…

Bhojpur: भोजपुर में आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आरा के अंबेडकर छात्रावास में एक बैठक की गई जिसमें कई सामाजिक संगठन, राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद करने की अपील की। Bhojpur 

इस दौरान निर्णय लिया गया कि बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर शहर में एक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी जो कतिरा स्थित आंबेडकर छात्रावास से प्रारंभ होगी और पकड़ी चौक, जज कोठी मोड़ होते हुए आंबेडकर चौक पहुंचेगी। इसके बाद यह टाउन थाना मोड़, गोपाली चौक, सदर अस्पताल रोड और नवादा चौक के रास्ते रेलवे स्टेशन तक जाएगी। अंत में शोभायात्रा पुनः आंबेडकर छात्रावास पहुंचकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जो सामाजिक न्याय, समानता और बाबा साहब के विचारों को दर्शाएंगी। Bhojpur Bhojpur Bhojpur Bhojpur 

यह भी पढ़ें – फेल हो गई राजनीतिक रणनीतिकार PK की रणनीति, रैली में खाली रह गई सारी कुर्सियां…

बैठक को संबोधित करते हुए राजद के जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर ने भारत के संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को समानता और सम्मान का अधिकार दिया। उनकी जयंती पर आयोजित शोभायात्रा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम होगी। हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय और समानता के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने आरा की जनता से अपील की कि इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। Bhojpur Bhojpur Bhojpur 

Goal 6 22Scope News

दूसरी ओर जनसुराज के युवा जिलाध्यक्ष सोनू पासवान ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने दलितों, वंचितों और शोषितों को न केवल आवाज दी, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार भी दिलाया। यह शोभायात्रा न केवल उनकी जयंती का उत्सव है, बल्कि उनके विचारों को जीवित रखने का संकल्प भी है। हम युवा इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें – Bihar की जनता को चरवाहा विद्यालय चाहिए या NIT और IIT? अशोक चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए…

छात्र प्रधान संजीत पासवान ने कहा कि छात्रों के रूप में हमारा दायित्व है कि हम बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज को मजबूत करें। यह शोभायात्रा युवाओं और छात्रों के लिए एक अवसर है कि वे बाबा साहब के विचारों को समझें और अपने जीवन में उतारें। हम सभी को एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाना है।

बैठक को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के नेता सोनू पासवान ने कहा कि बाबा साहब ने हमें ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का मंत्र दिया। आज भी उनके विचार समाज में बदलाव लाने की ताकत रखते हैं। यह शोभायात्रा सामाजिक एकता और बाबा साहब के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक होगी। हम सभी को मिलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए काम करना होगा। सभी वक्ताओं ने आयोजन का उद्देश्य यह बताया कि शोभायात्रा बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति उनके योगदान को याद करने का एक अवसर है।

यह भी पढ़ें- ‘बिहार बदलाव रैली’ में 4 घंटे देर से पहुंचे PK मात्र 10 मिनट में भाषण खत्म, नीतीश सरकार पर रहे हमलावर…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Jamtara Damaged Road: जामताड़ा की इस सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें! स्कूल...

Jamtara Damaged Road: करमाटाड़ ब्लॉक में सतुवाटांड़ और निमाडीह गांवों को जोड़ने वाली सड़क लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर खराब हो गई है।...

 IAS Officer Bihar:बिहार में IAS मनोरंजन कुमार बने विज्ञान एवं तकनीकी...

आईएएस अधिकारी मनोरंजन कुमार ने बिहार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक का पदभार ग्रहण किया। अधिकारियों को पारदर्शी और प्रभावी...

Kharif Season 2026: हर किसान तक समय पर पहुंचेगी कृषि सहायता,...

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ सीजन 2026 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर बीज, उर्वरक और कृषि सहायता...