गया: गया की चंदौती थाना क्षेत्र के देगुना गांव में एक घर में बर्थडे पार्टी चल रहा था और और बेलागंज से जदयू की मनोरमा देवी की जीत की खुशी में चिराग पासवान से जुड़ा गाना बजाया जा रहा था और घर के सभी सदस्य नाच रहे थे। तभी पड़ोस के रहने वाले दूसरे समुदाय के कुछ लोग बर्थडे पार्टी में इस गीत को बजाने से मना किया। गाना बंद नहीं करने पर लोगों ने घर में घुसकर पार्टी मना रहे लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट में घर के चार सदस्य बुरी तरह से जख्मी हो गए, वही सभी घायलों का इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है।
वही इस मामले में चंदौती थाना में दोनों तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों तरफ से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती मुरारी पासवान ने बताया कि 23 नवंबर की रात मेरे घर के छत पर बर्थडे पार्टी मना रहे थे और उसी दिन एनडीए की जीत हुई थी जिसके कारण हम लोग चिराग पासवान से जुड़ा गाना बजा रहे थे।
बगल के यादव समाज के लोग आए और गाना बजाने से मना कर दिया, जब हम लोग गाना बजाना बंद नहीं किये तो उन लोगों ने घर पर चढ़कर गली-गलौज और मारपीट भी की। मारने वालों में तारकेश्वर यादव, जमुना यादव, कृष्ण यादव, जितेंद्र यादव, शैलेश यादव, बबलू यादव सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग शामिल हैं।
बता दें कि बेलागंज विधानसभा से 34 सालों से राजद का कब्जा रहा है। ऐसे में पहली बार यादव समाज से ही मनोरमा देवी को जदयू से टिकट मिला और वह भारी मतों से विजय हुई। मामले में चंदौती थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि दोनों तरफ से मामला दर्ज हुआ है। बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट हुई है। दोनों तरफ से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- PACS Election को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
Birthday Party Birthday Party Birthday Party Birthday Party
Birthday Party
Highlights



















