PACS Election को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

नवादा: नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने सोमवार को पैक्स चुनाव 2024 के लिए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। पैक्स चुनाव 2024 प्रथम चरण 26 नवंबर को नवादा जिला में पांच प्रखंडों में किया जायेगा जिसका 27 नवंबर को मतगणना होगी। 04 प्रखंड का मतगणना रजौली इंटर विद्यालय में होगी और 01 प्रखंड की मतगणना नवादा कन्हाई लाल साहू कॉलेज में होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि पैक्स चुनाव को लेकर रजौली में स्ट्रॉग रूम एवं मतगणना केन्द्र बनाया गया है। यहां पर चार प्रखंडों का गिनती होगा। यहां पर सुव्यवस्थित ढ़ंग से काउंटिंग कराने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। रजौली, सिरदला, मेसकौर एवं गोविंदपुर प्रखंडों का मतगणना किया जायेगा।जिलाधिकारी ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव होगी और मतदान में भारी संख्या पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। कही से कोई गड़बड़ी नहीं होगी निष्पक्ष चुनाव और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार, डीसीएलआर प्रमोद कुमार, प्रभारी गोपनीय शाखा राजीव कुमार ,कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार गिरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रजौली संजीव कुमार झा, अंचलाधिकारी रजौली गुफरान मजहरी, नगर पंचायत स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Pakistan की बात करने वालों का आ गया अंतिम समय, मंत्री संतोष सिंह ने कहा…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

PACS Election PACS Election PACS Election

PACS Election

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...