Advertisement
Advertisement

दुमका एयरपोर्ट पर शॉर्ट सर्किट से हादसा, सोलर प्लांट में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

Dumka: दुमका एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां लगे सोलर प्लांट में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना में लगभग दो से तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पायाः

हवाई अड्डा परिसर में रोशनी के लिए यह सोलर प्लांट लगाया गया था। चश्मदीदों के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे प्लांट के मुख्य केबिन से अचानक धुआं और चिंगारी उठने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने केबिन के साथ-साथ आसपास के सोलर पैनलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटें उठती देख एयरपोर्ट कर्मियों ने तुरंत नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग पर नियंत्रण पाने के दौरान फायर ब्रिगेड के जवानों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि आग लगातार पैनलों और केबलों के माध्यम से फैल रही थी।

दुमका एयरपोर्ट पर हो सकता था बड़ा हादसा: 

एयरपोर्ट कर्मियों ने बताया कि अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। एयरपोर्ट के हैंगर में छह प्रशिक्षण विमान खड़े थे, जो आग की चपेट में आ सकते थे। लेकिन स्थिति को देखते हुए सभी विमानों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर हटा दिया गया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि आग लगने की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट है, हालांकि घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोलर प्लांट से एयरपोर्ट परिसर को बिजली की आपूर्ति की जाती थी। आग से कई महत्वपूर्ण उपकरण और तारें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Commercial Advertisment

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana: बिहार की डिजिटल मित्र योजना में...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana, पटना: बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत डिजिटल मित्र योजना से जुड़ने के इच्छुक केंद्र संचालकों के...