मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के मधुबन थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त की है। पुलिस ने कुल 250 कार्टून में रखे विभिन्न ब्रांड के कुल 2160 लीटर शराब को पकड़ा है। जिसका अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपया बताया जा रहा है। मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव स्थित बांसवारी में गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने छापा मारकर शराब को जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान तस्कर भागने में सफल रहा – पुलिस

हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के दौरान तस्कर भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंजरिया के पूण्यदेव राय के बांसवारी में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छुपाकर रखा गया है। जिसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब को बरामद किया।

Motihari Wine 1 22Scope News

यह भी पढ़े : शिकारगंज चाकू मार हत्याकांड : महज 2 घंटे में 10 अभियुक्त गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...