रांची में दो दिवसीय एयर शो: सूर्य किरण टीम दिखाएगी वायुसेना का शौर्य, एयरस्पेस रहेगा अस्थायी रूप से बंद

रांची: रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में 19 और 20 अप्रैल को सुबह 9.45 से 10.45 बजे तक विश्वस्तरीय एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित सूर्य किरण एरोबैटिक्स टीम अपने साहसिक हवाई करतबों के माध्यम से शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करेगी। यह शो लोगों को भारतीय वायुसेना की ताकत और पेशेवर क्षमताओं से रूबरू कराएगा।

गुरुवार को सूर्य किरण टीम के 10 हॉक जेट विमान रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्होंने अभ्यास उड़ानें भरते हुए एरिया की मैपिंग की। इस दौरान आसमान में उनकी सटीक और रोमांचक उड़ानों ने पहले ही माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

हालांकि, एयर शो के दौरान सुरक्षा कारणों से 19 और 20 अप्रैल को सुबह 9.45 से 10.45 तक रांची एयरपोर्ट का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस कारण हैदराबाद और मुंबई से आने वाली इंडिगो फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। वहीं दिल्ली के लिए इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सभी विमान निर्धारित दिन पर आएंगे और जाएंगे, केवल समय में बदलाव होगा।

नो फ्लाई जोन घोषित
एयर शो की तैयारियों के मद्देनज़र, आर्मी ग्राउंड के 200 मीटर के दायरे को 20 अप्रैल तक नो फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर रोक लगा दी गई है।

एयर शो देखने रांची आएंगे वायुसेना प्रमुख
इस रोमांचक कार्यक्रम के गवाह बनने के लिए भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह स्वयं रांची पहुंचेंगे। इस बात की जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी। उन्होंने राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों को इस साहसिक आयोजन को दिखाने के लिए प्रेरित करें।

 

 

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...