चाईबासा में फिर हुआ आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान जंगल में फिर एक बार आईईडी विस्फोट की घटना हुई है। आईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया है। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोयपाईससांग के पास की यह घटना है। घायल ग्रामीण का नाम मधु तैसुम बताया जा रहा है और वह गोईलकेरा थानाक्षेत्र के बरायबीर गाँव का निवासी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- मनमाने वसूली को लेकर टोटो चालकों ने किया धरना-प्रदर्शन

लकड़ी चुनने गया था ग्रामीण

जानकारी के अनुसार घायल ग्रामीण अपने तीन अन्य साथियों के साथ जंगल में लकड़ी चुनने गया था। इस दौरान उसका साईकिल का चक्का बोयपाईससांग के पास नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर प्लांट किये गये आईईडी बम के ऊपर पड़ गया, जिससे विस्फोट होने पर वह घायल हो गया।

विस्फोट इतना जोरदार था कि ग्रामीण साइकिल के साथ दूर जाकर गिरा जिसके कारण वह घायल हो गया। घायल अवस्था में ही यह ग्रामीण पास के हाथीबुरु कैम्प पहुँचा, जहाँ सुरक्षा बलों ने उसका प्राथमिक ईलाज किया। उसके बाद उसे बेहतर ईलाज के लिये अनुमण्डल अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया है, जहाँ उसका ईलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- IND VS NZ सेमीफाइनलः भारत ने 50 ओवर मे बनाए 397 रन, कोहली ने ठोंका 50वां शतक

 

Saffrn

Trending News

Breaking : NDA विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट, नीतीश...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक...

Big Breaking: बिहार के नए सीएम होंगे Samrat Choudhary, कल लेंगे...

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज 14 अप्रैल को नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।...

रिलायंस फाउंडेशन देशभर में 10 लाख ‘साइबर सखी’ तैयार करेगा, C-DAC...

Mumbai:रिलायंस फाउंडेशन ने ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘e-SafeHER’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह एक साइबर सुरक्षा...

रिलायंस ज्वेल्स ने अक्षय तृतीया को किया नए सिरे से परिभाषित,...

Mumbai: भारत के सबसे भरोसेमंद गहनों के ब्रांड्स में से एक रिलायंस ज्वेल्स ने अक्षय तृतीया पर एक ताज़ा और मूल्य-आधारित दृष्टिकोण के साथ...

RTI के तहत 57 हजार से अधिक बच्चों का निजी स्कूलों...

पटना : शिक्षा का अधिकार कानून (RTI) के तहत राज्‍य के निजी विद्यालयों में करीब 57 हजार से अधिक बच्‍चों का नामांकन कराया जा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img