आचार संहिता लागू होने के 7वें दिन पहली बड़ी बरामदगी, बाइक सवार 2 युवकों से 19.95 लाख रुपए बरामद

आचार संहिता लागू होने के सातवें दिन पहली बड़ी बरामदगी, बाइक सवार दो युवकों से 19.95 लाख रुपए बरामद

गयाजी : विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के सातवें दिन पुलिस ने पहली बार मोटी रकम बरामद की है। एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर शाम को नगर पुलिस उपाधीक्षक-1 के नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र के टावर चौक पर वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देख कर घबरा गए। उनकी इस हरकत पर पुलिस को संदेह हुआ। शक होने पर पुलिस ने दोनों को रोक कर जांच की। तलाशी के दौरान चौकाने वाली रकम बरामद हुई।

Goal 7 22Scope News

वाहन जांच में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जांच के दौरान एक बैग से 19 लाख 95 हजार रुपS नगद बरामद हुए। पकड़े गए युवकों की पहचान धीरज कुमार पिता विजय कुमार निवासी पुनावा थाना वजीरगंज और शुभम कुमार सुनील कुमार निवासी टेकारी थाना टेकारी जिला गया के रूप में हुई। दोनों में से किसी ने मोटी रकम के बाबत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

जांच में जुटा आयकर विभाग

इस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम (FST) को बुलाया। टीम ने बरामद रुपए की गिनती की और उसे जब्त कर लिया। बताया गया कि चूंकि रकम 10 लाख से अधिक थी। इसलिए इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी रुपए के उचित स्रोत की जांच में जुट गए हैं। एसएसपी आनंद कुमार का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। इस तरह की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। बिना हिसाब की बड़ी रकम लेकर चलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े :  Land For Job Case : IRCTC घोटाले में लालू – तेजस्वी को बड़ा झटका  ! कोर्ट ने माना है कि लालू की जानकारी में रची गई घोटाले की साजिश 

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Maiya Samman Yojana: सत्यापन में 1.18 लाख लाभुक बाहर, 3.19 लाख...

झारखंड की Maiya Samman Yojana में सत्यापन के बाद 1.18 लाख लाभुक बाहर हुए। 3.19 लाख राशन कार्ड रद्द होने और आयु सीमा का...

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...