चाईबासा में फिर हुआ आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, तीन घायल

पश्चिमी सिंहभूमः चाईबासा के नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र चाईबासा पुलिस व सीआरपीएफ 60 बटालियन के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। यह सर्च अभियान थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र हाथीबुरू जंगल में चलाया जा रहा है। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में बिछाये गए आईईडी बलास्ट हो गई।

ये भी पढ़ें– जोगता थाना क्षेत्र में लोहा चोरों का तांडव, पुलिस, प्रशासन और बीसीसीएल मौन

सर्च अभियान के दौरान जवान आया चपेट में

इस बलास्ट की चपेट में आने से सीअरपीएफ 60 बटालियन के तीन जवान घायल हो गए। इन घायलों में से एक जवान की मौत हो गई, वहीं घायल जवानों को ईलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि इस मामले की जानकारी के लिए चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर से संपर्क साधा गया लेकिन संपर्क नहीं होने के कारण घटना की अधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है।

मालूम हो कि इस इलाके में आए दिन नक्सली घटनाएं होती रहती है। इसी को लेकर इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्षेत्र में आए दिन आईईडी ब्लास्ट होता रहता है जिसकी चपेट में आने से कई ग्रामीण घायल भी हो चुके हैं।

 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...