ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला व 2 बच्चे की मौत

आरा : बिहार के आरा से एक खबर है। आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव के रेलवे के ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला व उसके दो बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतकों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव निवासी पिंटू सिंह की 28 वर्षीया पत्नी गुड़िया देवी व उसका एक ढाई वर्ष का पुत्र प्रियांशु एवं एक वर्ष का पुत्र छोटू शामिल है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash: अनंत सिंह की ‘पुदीना पॉलिटिक्स’ से...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash, पटना: बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच...