Commercial Advertisment

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, दूसरी महिला जख्मी

रोहतास : खबर रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र से है जहां रामनगर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और चार बकरी की मौत हो गई है। जबकि वैजयंती देवी नामक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल सासाराम लाया गया जहां चिकित्सा द्वारा बेहतर इलाज किया जा रहा है। घटना गुरुवार दोपहर की है। मृतक की महिला की पहचान सीमा देवी पति अशोक राम 45 वर्ष के रूप में की गई जो अकरहीया गांव निवासी है।

आपको बता दें कि सामा देवी अपनी बकरियों को चराने के लिए ले गई थी। रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन आ गई। बकरियों को रेल लाइन से भगाने के क्रम में सीमा देवी को ट्रेन से जबरजस्त झटका लगा, जिससे वह रेल ट्रैक से दूर जा गिरी। मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सब भागे-भागे मौके पर पहुंचे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जामा हो गए और रोते-बिलखते परिजनों को समझाने का प्रयास करने लगे।

यह भी देखें :

सूचना पर नोखा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज ​दिया। थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला और चार बकरियों की मौत हुई है। इस घटना की जानकारी देते हुए घायल महिला वैजयंती देवी ने बताया कि हम दोनों लोग रेलवे ट्रैक पार कर रही थी तभी अचानक ट्रेन आ रही थी। घायल वैजयंती देवी का इलाज सदर अस्पताल सासाराम के ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है। फिलहाल वैजयंती देवी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : Rohtas में बड़ा हादसा, सोन नदी में डूबे 7 बच्चे, मची अफरा-तफरी

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...