Commercial Advertisment

हाइवा एवं ऑटो के टक्कर में एक महिला की हुई मौत

बेरमो: अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 में मंझली श्री मोड़ के समीप हाईवा और ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई.

घटना देर रात्रि की है. प्रत्यक्षदर्शि मृतक की बहन ने जानकारी दी की हाइवा बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान हजारीबाग जिले के पसरिया गांव निवासी अजय मुर्मू की पत्नी नेहा कुमारी उम्र 22 वर्ष अपनी छोटी बहन के साथ पेटरवार बाजार से कर्मा पूजा का सामान की खरीदारी कर ऑटो में सवार होकर पेटरवार थाना क्षेत्र के अरजुवा स्थित अपनी मायके घर जा रही थी.

इसी दौरान मंझली श्री मोड़ के समीप पीछे से आ रही हाइवा ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण ऑटो में बैठी नेहा कुमारी सड़क पर फेका गई. इसी दौरान हाइवा की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई. जिसे पेटरवार पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया. जहा चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राहुल कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस दौरान पेटरवार पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं घटना में शामिल हाइवा को पेटरवार पुलिस पकड़ कर थाना ले आई वहीं ऑटो भागने में सफल रहा.

Abhinav Kumar Singh Kaimur: 443 वोट पाकर अभिनव कुमार सिंह बने...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अभिनव कुमार सिंह को कैमूर जिला युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले...

Kaimur Viksit Bharat Yuva Samvad: कैमूर में युवा शक्ति को लेकर...

Kaimur Viksit Bharat Yuva Samvad: भारतीय जनता युवा मोर्चा, कैमूर के तत्वावधान में 2 नवंबर 2026 को मोहनिया स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में ‘विकसित...