पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र से एख बड़ी घटना सामने आई है। अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी गांव के रहने वाले युवक को बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। परिजन ने बतया कि शराब और नशीली पदार्थ बेचने वाले गेसिंग धंधा के द्वारा हमारे पुत्र की हत्या की गई है। मेरे बेटे को बुरी तरह पीटा गया है। वहीं अपराधियों ने युवक को उठाकर आयुषी कॉलोनी कुमहरार में ले जाकर अपराधियों ने जमकर पिटाई करते हुए उसकी हत्या कर दी।
सूचना मिलने के बाद मृतक के छोटे भाई जब वहां गए तो अपने भाई को बचाने लगे। अपराधियों द्वारा उनको भी जमकर पीटा गया। अपराधियों ने देखा की जब युवक की मौत हो गई तो वहां से फरार हो गए। इस घटना की सूचना अगमकुआं थाना को दी गई। मौके पर अगमकुआं थाना और बहादुरपुर थाना के अधिकारी प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बतया कि मृतक के भाई को पहले भी फतुहा में मार दिया गया था। लेकिन उन अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अपराधियों द्वारा चार दिन से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
छोटे भाई ने कहा कि मुझे भी फोन पर धमकी दिया गया है कि तुम्हें भी जान से मार देंगे। हमारे दो भाइयों की हत्या हो चुकी है। अब मुझे भी हत्या करने की धमकी दी जा रही है। यह लोग गेसिंग, जुआ, शराब तस्करी और नशीली पदार्थ पंचशील स्कूल से लेकर धनुकी गांव तक बेचा करते हैं। वे लोग कुम्हारार और मुसहरी सहित अन्य जगहों पर भी इन लोगों के द्वारा सप्लाई किया जाता है। उनके डर से कोई भी क्षेत्र में नहीं बोल पाता है। काफी दिनों से ही लोगों के द्वारा इस तरह धंधा चलाया जा रहा है। प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस मौके से मौजूद लोगों से बयान ले रही है।
यह भी पढ़े : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
उमेश चौबे की रिपोर्ट


