धनुकी में पीट-पीटकर एक युवक की हत्या, डेढ़ साल पहले बड़े भाई की हुई थी मर्डर

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र से एख बड़ी घटना सामने आई है। अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी गांव के रहने वाले युवक को बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। परिजन ने बतया कि शराब और नशीली पदार्थ बेचने वाले गेसिंग धंधा के द्वारा हमारे पुत्र की हत्या की गई है। मेरे बेटे को बुरी तरह पीटा गया है। वहीं अपराधियों ने युवक को उठाकर आयुषी कॉलोनी कुमहरार में ले जाकर अपराधियों ने जमकर पिटाई करते हुए उसकी हत्या कर दी।

सूचना मिलने के बाद मृतक के छोटे भाई जब वहां गए तो अपने भाई को बचाने लगे। अपराधियों द्वारा उनको भी जमकर पीटा गया। अपराधियों ने देखा की जब युवक की मौत हो गई तो वहां से फरार हो गए। इस घटना की सूचना अगमकुआं थाना को दी गई। मौके पर अगमकुआं थाना और बहादुरपुर थाना के अधिकारी प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बतया कि मृतक के भाई को पहले भी फतुहा में मार दिया गया था। लेकिन उन अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अपराधियों द्वारा चार दिन से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

छोटे भाई ने कहा कि मुझे भी फोन पर धमकी दिया गया है कि तुम्हें भी जान से मार देंगे। हमारे दो भाइयों की हत्या हो चुकी है। अब मुझे भी हत्या करने की धमकी दी जा रही है। यह लोग गेसिंग, जुआ, शराब तस्करी और नशीली पदार्थ पंचशील स्कूल से लेकर धनुकी गांव तक बेचा करते हैं। वे लोग कुम्हारार और मुसहरी सहित अन्य जगहों पर भी इन लोगों के द्वारा सप्लाई किया जाता है। उनके डर से कोई भी क्षेत्र में नहीं बोल पाता है। काफी दिनों से ही लोगों के द्वारा इस तरह धंधा चलाया जा रहा है। प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस मौके से मौजूद लोगों से बयान ले रही है।

यह भी पढ़े : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...