बिश्नोई गैंग का सदस्य बनकर धीरेंद्र शास्त्री से रंगदारी मांगने वाला युवक गिरफ्तार

पटना : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बिश्नोई गैंग के सदस्य ने एक विशेष एप्स के जरिए मेल भेजकर जान से मारने की धमकी देने वाले नालंदा जिले के आकाश कुमार को कंकड़बाग थाना क्षेत्र के द्वारिका कॉलेज से गिरफ्तार किया। आरोपी ने विशेष एप्स के जरिए धीरेंद्र शास्त्री को मेल कर रंगदारी मांगी थी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार की गई है। पटना कंकड़बाग के एसएचओ रविशंकर कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को जान से मारने की धमकी मिली थी। बिश्नोई गैंग के नाम से उन्हें ई-मेल आया था। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कंकड़बाग थाना प्रभारी रविशंकर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश कुमार मूल रूप से नालंदा का रहने वाला है और पटना में रहकर पढ़ाई करता था। आरोपी आकाश ने खास एप्स के जरिए खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मेल कर धीरेंद्र शास्त्री से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।

बता दें कि छतरपुर जिले की पुलिस ने आरोपी को बिहार के पटना के कंकड़बाग इलाके के द्वारिका कॉलेज से गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपी को राजनगर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो-तीन मेल किए थे। सभी में 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। रुपए नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल आरोपी आकाश को छतरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। छतरपुर पुलिस से मिले जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश को नौ दिसंबर को राजनगर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: महासप्तमी पर CM सम्राट चौधरी ने...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर...

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...