Advertisment

Aakash एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस’

पटना : आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) जो राष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में अग्रणी है। आज ‘आकाश इनविक्टस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह एक उच्च स्तरीय, व्यक्तिगत ध्यान देने वाला, एआई संचालित और परिणाम-उन्मुख कार्यक्रम है, जिसे विशेष रूप से आईआईटी और विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के इच्छुक मेधावी विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है।

Aakash इनविक्टस में भारत के 500 सर्वश्रेष्ठ JEE फैकल्टी शामिल हैं

आकाश इनविक्टस में भारत के 500 सर्वश्रेष्ठ JEE फैकल्टी शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को सफलता की ओर अग्रसर करने में विशेषज्ञ हैं। कार्यक्रम का पाठ्यक्रम अत्याधुनिक और अत्यंत सटीक रूप से तैयार किया गया है, जिसमें विशेष रूप से IIT में उच्च रैंक लाने के लिए ध्यान केंद्रित किया गया है। विद्यार्थियों को विशेष पाठ्यक्रम, डाउट-क्लियरिंग सेशन और एक विशेष टेस्ट सीरीज़ प्रदान की जाएगी जो उनके प्रदर्शन को अधिकतम करने में सहायक होगी। आकाश इनविक्टस में छोटे बैच होंगे ताकि विद्यार्थियों को अधिक व्यक्तिगत ध्यान दिया जा सके।

IIT में टॉप रैंक लाने का सपना देख रहे हैं

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के चीफ एकेडमिक और बिजनेस हेड धीरज कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आकाश इनविक्टस केवल एक कोचिंग प्रोग्राम नहीं है। बल्कि यह उन विद्यार्थियों के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा है जो आईआईटी में टॉप रैंक लाने का सपना देख रहे हैं। इसका अध्ययन सामग्री पूरी तरह से नए सिरे से तैयार की गई है, जो कि संपूर्ण पाठ्यक्रम को कवर करती है। इसे उद्योग के कुछ सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों ने तैयार किया है।

Aakash Int 1 22Scope News

2500+ मेधावी विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है

उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम कुछ महीने पहले शुरू किया गया था और अब तक इसमें 2500+ मेधावी विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। नवाचारयुक्त शिक्षाशास्त्र, उत्कृष्ट फैकल्टी और उन्नत एआई उपकरणों के तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित यह कार्यक्रम जेईई की तैयारी के नए मापदंड स्थापित करेगा। आकाश इनविक्टस में प्रवेश के लिए विशेष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है ताकि केवल सर्वश्रेष्ठ और सबसे प्रतिबद्ध विद्यार्थी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकें। यह कार्यक्रम 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए दो वर्षीय और 10वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के रूप में उपलब्ध होगा। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक और विद्यार्थी 8800013152 पर संपर्क कर सकते हैं या पटना में अपने निकटतम केंद्र का दौरा कर सकते हैं।

यह भी देखें :

Aakash एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के बारे में

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) भारत का अग्रणी टेस्ट प्रिपरेटरी संस्थान है, जो मेडिकल (NEET), इंजीनियरिंग (JEE) और एनटीएसई व ओलंपियाड जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समग्र और प्रभावी तैयारी सेवाएं प्रदान करता है। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड का भारत में 400+ केंद्रों का नेटवर्क है, जिसमें वर्तमान में चार लाख से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। पिछले 36 वर्षों में एआएसएल ने अपनी मजबूत बाजार स्थिति और ब्रांड मूल्य स्थापित किया है। पटना में हमारी यात्रा 16 वर्ष पहले फ्रेजर रोड केंद्र के साथ शुरू हुई थी।

वर्तमान में पटना में हमारे 7 केंद्र हैं

1. फ्रेजर रोड सेंटर
2. कंकरबाग इंजीनियरिंग सेंटर
3. कंकरबाग मेडिकल सेंटर
4. बोरिंग कैनाल रोड मेडिकल सेंटर
5. बोरिंग रोड चौराहा इंजीनियरिंग सेंटर
6. बेली रोड सेंटर
7. अनीसाबाद सेंटर

यह भी पढ़े : सोने का चेन पहनते हैं तो हो जाएं सावधान, अपराधी लेकर हुए फरार…

Jharkhand Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच बढ़ी सियासी गर्मी, CM...

Jharkhand Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC में सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, मुख्यमंत्री आवास को घेरने की...

JPSC JSSC Protest RAF: रांची पहुंची RAF की 2 कंपनियां, फिर...

JPSC JSSC Protest RAF: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्र और BJP विधानसभा का घेराव कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी...

JPSC-JSSC Protest: बैरिकेडिंग तोड़ खेत के रास्ते विधानसभा पहुंचे छात्र, पुलिस...

JPSC-JSSC Protest: JPSC और JSSC में सुधार समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सोमवार को झारखंड विधानसभा का घेराव किया।...