Delhi Election Results के आर‍‍ंभिक रुझानों में आप और भाजपा में कांटे की टक्कर

डिजिटल डेस्क : Delhi Election Results के आर‍‍ंभिक रुझानों में आप और भाजपा में कांटे की टक्कर। Delhi Election Results के लिए जारी काउंटिंग में सामने आ रहे रुझानों में लगातार तस्वीर बदल रही है लेकिन इतना स्पष्ट है कि दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने सत्ता में वापसी की आस लगाए भाजपा को कड़ी टक्कर दे रखी है।

आप और भाजपा में कांटे की टक्कर शुरूआती रुझानों के बाद एकदम से साफ हो गई जबकि कांग्रेस हाशिए पर है। कुल 70 सीटों के लिए जारी गिनती में ताजा मिले रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है।

भाजपा 43 सीटों पर आगे है। आप ने 27 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।

Delhi Election Results में मिले ताजा रुझान…

दूसरे राउंड में मॉडल टाउन में आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी 500 वोटों से आगे हैं। बुराड़ी विधानसभा सीट पर आप 1000 से बढ़त लिए हुए है। आप के प्रत्याशी संजीव झा हैं। इस सीट पर जेडीयू गठबंधन के साथ भाजपा चुनाव लड़ रही है। कोंडली विधानसभा सीट पर आप के कुलदीप कुमार मोनू आगे हो गए हैं।

विकासपुरी में भाजपा 18 वोट से आगे चल रही है। त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आप की अंजना पारचा 5933 वोट से आगे चल रही हैं। बिजवासन में भाजपा की बढ़त जारी है। पालम में भी भाजपा की बढ़त है, मगर अंतर काफी कम है। लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के अभय वर्मा 1190 वोट से आगे चल रहे हैं।

मालवीय नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है। पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी आगे हैं। बिजवासन में भाजपा 2000 वोटों से आगे चल रही है। गांधी नगर विधानसभा सीट पर आप के नवीन चौधरी ने बढ़त बना रखी है। नजफगढ़ में भाजपा 4000 वोटों से आगे चल रही है।

उत्तम नगर में बीजेपी 2000 वोटों से आगे चल रही है। त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आप की अंजना पारचा आगे चल रही हैं। कोंडली विधानसभा सीट पर भाजपा की प्रियंका गौतम आगे हैं। तिमारपुर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा 200 से आगे तो कभी आप हो रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों संबंधी सांकेतिक चित्र
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों संबंधी सांकेतिक चित्र

कालकाजी सीट पर सीएम आतिशी पीछे, भाजपा आगे…

दिल्ली की कालकाजी सीट के वोटों की गिनती में सियासी रणनीतिकारों की निगाहें लगी हुई हैं। कालकाजी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी पीछे चल रही हैं। उनको भाजपा के रमेश बिधूड़ी से कड़ी टक्कर मिल रही है। दूसरे राउंड की गिनती तक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने बढ़त बनाए रखी है।

अब तक की गिनती में उन्हें 8,807 वोट मिले हैं और वे 1,342 मतों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी की आतिशी 7,465 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि कांग्रेस की अलका लांबा 782 मतों के साथ काफी पीछे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रमेश बिधूड़ी शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं।

अब तक की मतगणना में उन्हें 4,238 वोट मिले हैं और वे 1,149 मतों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी 3,089 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस की अलका लांबा 493 वोटों के साथ काफी पीछे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों संबंधी सांकेतिक चित्र
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों संबंधी सांकेतिक चित्र

दिल्ली की सीएम और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी मतगणना के दौरान महारानी बाग स्थित मीराबाई DSEU मतगणना केंद्र पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि अच्छाई और बुराई के बीच की इस लड़ाई में दिल्ली की जनता अच्छाई का साथ देगी। अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे।’

राजधानी की सियासत में कालकाजी विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट है, क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को उतारा है तो कांग्रेस ने अलका लांबा जरिए अपनी चुनौती पेश की है।

कालकाजी सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 6 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी, जिसमें मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच हुआ था। AAP की ओर से मैदान में उतरीं आतिशी ने 11,393 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के धर्मबीर को हराया था । तब आतिशी को 55,897 वोट मिले थे तो भाजपा के धर्मबीर को 44,504 वोट आए थे। कांग्रेस की शिवानी 4,965 वोट ही हासिल कर सकी थीं।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी काउंटिंग के दौरान बाहर सियासी दलों के समर्थकों की भीड़।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी काउंटिंग के दौरान बाहर सियासी दलों के समर्थकों की भीड़।

नई दिल्ली सीट पर दूसरे राउंड में आगे हुए अरविंद केजरीवाल …

Delhi में विधानसभा Election में जिस सीट के नतीजे पर सबकी निगाहें हैं, वह है नई दिल्ली विधानसभा सीट यहां काउंटिंग शुरू होने के 45 मिनट बाद तक अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे थे जबकि भाजपा के प्रवेश वर्मा बढ़त बनाए हुए थे। बाद में तस्वीर बदली और नई दिल्ली सीट पर दूसरे राउंड की गिनती शुरू हुई तो इस राउंड की गिनती में अरविंद केजरीवाल 254 वोटों से आगे हो गए हैं।

इससे पूर्व पहले राउंड की गिनती में अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे थे। पहले राउंड की गिनती पूरी होने परनई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश सिंह वर्मा 74 वोटों से आगे हो गए थे।  तब मतगणना अधिकारी ने बताया था कि शुरुआती काउंटिंग में नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं और पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।

मतगणना स्थल के बाहर राजनीतिक दलों के समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पोस्टल बैलेट की गिनती में आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा सीट से सिसोदिया और कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं। बादली सीट से कांग्रेस के देवेंद्र आगे चल रहे हैं।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...