Sunday, August 3, 2025

Related Posts

AAP बिहार के सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, सांसद संजय सिंह ने कहा ‘दिल्ली में भाजपाई बिहार…’

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर अब दिग्गज राजनेताओं का बिहार दौरा लगातार हो रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP)  के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पटना पहुंचे। पटना में उन्होंने एक प्रेस वार्ता करते हुए एलन किया कि आप बिहार में सभी 243 सीटों पर पाने उम्मीदवार उतारेगी। AAP सांसद संजय सिंह ने बताया कि सीटों के बंटवारे और अन्य रणनीतिक पहलुओं पर केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी के बिहार के नेता मिल कर निर्णय लेंगे। इस दौरान उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार और जदयू भाजपा गठबंधन पर भी हमले किये और कहा कि बिहार में हर दिन सुशासन का पोल खुल रहा है।

यह भी पढ़ें – नीतीश के बेटे निशांत नालंदा के इस सीट से लड़ेंगे चुनाव! JDU सांसद ने कहा ‘हमलोग…’

दिल्ली में भाजपा के लोग बिहार के लोगों को निशाना बनाते हैं, उन्हें अपमानित करते हैं और बिहार में वही आ कर उन्हें अपना बताते हैं। दिल्ली में भाजपाईयों ने यूपी, बिहार और पूर्वांचली को बांग्लादेशी तक कह दिया, उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में ये लोग बिहार के लोगों को अपमानित करते हैं तो उसका बदला बिहार के लोग चुनाव में लेंगे और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखायेंगे। इस दौरान AAP सांसद ने बिहार में संगठन विस्तार और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने की बात भी कही।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अब IO जब्त करेंगे अपराधियों की अवैध संपत्ति, DGP ने कहा 20-25 वर्ष पहले होती थी…’

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe