Advertisement
Advertisement

IIT दिल्ली के आरुष ने जीता क्रॉस वर्ड कांटेस्ट

क्रॉसवर्ड पर मजबूत पकड़ और कम समय में सटीक जवाब देने के कौशल के दम पर आईआईटी दिल्ली के आरुष उत्कर्ष गुरुवार को मिरांडा हाउस, नई दिल्ली में आयोजित ओपन क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट के विजेता का खिताब जीता। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के सभी शीर्ष स्थानों पर आईआईटी दिल्ली का दबदबा रहा। यशस वात्स्यायन प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, तीसरे स्थान पर तुश्या और अदनान मंसूर संयुक्त रूप से काबिज हुए।

मिरांडा हाउस कैंपस में चल रहे दो दिवसीय रचिता दासगुप्ता मेमोरियल क्विज 2024 क्विज फेस्ट के पहले दिन क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ दिल्ली और एक्स्ट्रा-सी द्वारा ओपन क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की सफलता में मिरांडा हाउस क्विज सोसाइटी की सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

छात्र/छात्राओं के बौद्धिक एवं व्यक्तित्व के विकास के उद्देश्य से क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ दिल्ली और एक्स्ट्रा-सी की ओर से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  इससे पहले दिल्ली कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स, रामजस कॉलेज, जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी और जेएनयू जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। आने वाले दिनों में नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपीडिशन (NICE-2024) और इंडियन क्रॉसवर्ड लीग (IXL-2024) का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर के कॉलेज के छात्र एकदूसरे से मुकाबला करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- सियाह रात के सोनहला भोर होला आ गिरमिटिया एकर बेहतरीन उदाहरण बा- MANOJ BHAWUK

IIT

IIT
IIT

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...