Commercial Advertisment

अभय सिंह ने सरयू राय से और बन्ना गुप्ता ने रघुवर से की मुलाकात,अटकले हुई तेज

Jamshedpur : दुर्गा पूजा के अवसर पर शनिवार को जहां स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रघुवर दास से मुलाकात कर ओडिशा के राज्यपाल बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी वहीं दूसरी ओर जेल से निकलने के बाद पहले बार भाजपा नेता अभय सिंह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे और सरयू राय को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी.

इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया. इसको लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलों का नजर गर्म हो गया है. लोग अभी से राजनीतिक समीकरण बनाने में लग गए हैं.

वहीं संवाददाता से बात करते हुए सरयू राय ने कहा कि जेल से निकलने का बाद यह अभय सिंह से औपचारिक मुलाकात है. अभी दुर्गा पूजा उत्सव है इस दौरान एक दूसरे से मिलकर शुभकामनाएं और बधाई देने की प्रथा है.

एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि अभय सिंह के साथ मेरे संबंध बहुत आत्मीय और पुराने है. उन्होंने कहा कि भाजपा में एक दो नेता को छोड़ कर सभी से संबंध अच्छे है.

में भाले भाजपा में नही हूं, लेकिन अभी विचारो से भाजपाई ही हूं. वहीं अभय सिंह ने कहा कि विधायक सरयू राय का स्नेह समर्थन सहयोग मुझे बराबर मिलता रहा है. मेरे आंदोलन से गिरफ्तारी और जेल जाने तक सरयू राय मेरे साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहे. मेरे अभिभावक है इनका स्नेह समर्थन सहयोग मुझे बराबर मिलता रहेगा.
इधर रघुवर दास से मुलाकात के बाद बन्ना गुप्ता ने कहा कि रघुवर दास मेरे अभिभावक है. ओडिशा के राज्यपाल बनाए जाने पर दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर उनसे मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेवारी में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दी. यह महज औपचारिक मुलाकात थी.

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...