Advertisment

दिल्ली जाने वाली Indigo की फ्लाइट का हुआ एसी फेल

पटना: पटना एयरपोर्ट पर एक बार फिर इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट में एसी खराब हो गया। एसी खराब होने के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया और फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे की देरी से अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। बताया जा रहा है कि पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो के विमान में यात्री बैठ चुके थे लेकिन एसी खराब हो जाने की वजह से शुरू नहीं हो सका। यात्री करीब एक घंटे तक अंदर गर्मी की वजह से परेशान रहे।

बाद में फिर इंडिगो (Indigo) के कर्मियों ने सभी यात्रियों से नीचे उतरने के लिए कहा जिसके बाद सभी यात्रियों ने इंडिगो के अधिकारियों से शिकायत की और हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे यात्रियों का कहना था कि विमान कर्मियों को विमान का नियमित जांच करनी चाहिए और फ्लाइट में यात्रियों के बैठने से पहले सुनिश्चित कर लेनी चाहिए कि सबकुछ ठीक है।

काफी मशक्कत के बाद फ्लाइट का एसी ठीक किया जा सका और फिर करीब डेढ़ घंटे की देरी से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। बता दें इससे पहले भी एक बार इंडिगो की पटना से हैदराबाद की फ्लाइट का एसी खराब हो गया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  RLJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस हो गए हैं एक्टिव, करेंगे…

Indigo Indigo

Indigo

Highlights

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...