Advertisement
Advertisement

INDIGO की फ्लाइट में मच्छरों का आतंक: यात्रियों ने वीडियो साझा कर दर्ज कराई शिकायत

लखनऊ:राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एक Indigo फ्लाइट में मच्छरों का आतंक यात्रियों की बड़ी परेशानी बन गया। 21 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े आठ बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में यात्रा कर रही मनीषा पांडेय नामक यात्री ने मच्छरों की भरमार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और शिकायत दर्ज कराई।

मनीषा के अनुसार, पूरी यात्रा के दौरान करीब सौ से अधिक यात्री मच्छरों को मारने में ही व्यस्त रहे। जब इस संबंध में Indigo फ्लाइट क्रू से सवाल किया गया तो उन्होंने टका सा जवाब दिया कि “दरवाजा खुला था, मच्छर आ गए, अब कुछ नहीं कर सकते।” यात्रियों को लेमनग्रास पैच दिए गए, लेकिन वह भी कारगर साबित नहीं हुए।

INDIGO की फ्लाइट में मच्छरों का आतंक : 

यात्री मनीषा ने कहा कि यह समस्या कोई पहली बार नहीं हुई है। पिछले एक महीने में लखनऊ से अन्य शहरों की उड़ानों में भी मच्छरों की यही स्थिति रही है। उन्होंने डीजीसीए से इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और एयरपोर्ट प्रशासन पर बुनियादी कीट नियंत्रण उपायों में लापरवाही का आरोप लगाया है।

महंगे किराए पर यात्रा करने वाले यात्रियों को जहां सुविधाएं मिलनी चाहिए, वहीं उन्हें मच्छरों से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों में बढ़ रही इस असंतोषजनक स्थिति पर न तो एयरलाइंस कोई ठोस कार्रवाई कर रही है और न ही एयरपोर्ट प्रशासन इस ओर गंभीर दिख रहा है।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...