6 हजार रिश्वत लेते एसीबी ने SI को किया गिरफ्तार

DHANBAD: रिश्वत लेते SI गिरफ्तार – धनबाद जिले के सरायढेला थाने में पदस्थापित SI राजेंद्र उरांव को

एसीबी ने 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों

गिरफ्तार किया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी की टीम गिरफ्तार एसआई राजेंद्र उरांव से पूछताछ कर रही है.

रिश्वत लेते SI गिरफ्तार – जमानत देने के एवज में ले रहे थे रकम


बता दें कि आवेदक प्रदीप कुमार पांडेय के आवेदन पर

एसीबी ने यह कार्रवाई की है. सरायढेला थाने में

पदस्थापित एसआई राजेंद्र उरांव डायरी लिखने और

थाने से ही जमानत देने के एवज में 10 हजार रुपये

की मांग कर रहे थे. काफी मिन्नतें करने के बाद

6000 रुपये पर सहमति बनी.

dnb rishwat 1 22Scope News
पुलिस अधीक्षक कार्यालय

रिश्वत लेते SI गिरफ्तार – जाल बिछाकर ACB ने किया ट्रैप

जिसकी शिकायत बरवाअड्डा कल्याणपुर निवासी

प्रदीप कुमार पांडेय ने धनबाद एसीबी से कर दी.

जिसके बाद एसीबी ने अपना जाल बिछाते हुए

प्रदीप कुमार पांडेय को 6000 रुपये रिश्वत का पैसा देने

के लिए कहा और एसआई राजेंद्र उरांव को ए सी बी ने

रिश्वत के पैसे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

मीडिया से बात करते हुए एसीबी डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि कल्याणपुर के रहने वाले प्रदीप कुमार पांडेय को डायरी लिखने और थाने से जमानत देने के लिए आरोपी के द्वारा बार-बार रुपए की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत प्रदीप ने एसीबी से की थी.। एसीबी ने मामले की जांच कर अपना जाल बिछाते हुए सब इंस्पेक्टर को आज रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है. एसीबी की टीम पकड़े गए एसआई राजेंद्र उरांव से आगे की पूछताछ कर रही है.

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...